फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car driver broke barrier of security forces killed in firing of CRPF case and pdp allegations

बडगाम मामलाः जांच रिपोर्ट आने से पहले पीडीपी बनी जज, घटना को बताया हत्या, सुरक्षाबलों पर बेतुके बोल

Thu, 14 May 2020 01:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Car driver broke barrier of security forces killed in firing of CRPF case and pdp allegations
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में दो बार सुरक्षाबलों का नाका तोड़कर भाग रहा कार चालक कल यानी कि बुधवार को सीआरपीएफ जवानों की फायरिंग में मारा गया था। युवक की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों पर पथराव किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने भी आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस मामले की जांच रिपोर्ट आए बिना पीडीपी ने सुरक्षाबलों पर बेतुका आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उधर, तनाव के चलते इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गईं। मृतक की शिनाख्त पीर महराजुदीन पुत्र गुलाम नबी निवासी मखामा बीरवाह बडगाम के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि घटना बडगाम जिले के नारबल पुलिस पोस्ट के करीब गुलमार्ग-नारबल रोड पर कवूसा नाके के पास हुई। यहां सीआरपीएफ की 141 बटालियन के जवान तैनात थे। घटना के समय सुबह लगभग साढ़े दस बजे तेज रफ्तार कार (जेके02एके/6702) गलत दिशा से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से शक करना लाजिमी थाः पंकज सिंह

सिंह के मुताबिक पहले तो वहां तैनात जवानों ने चेतावनी फायर करते हुए उसे रुकने को कहा गया, लेकिन वह दो नाके तोड़ते हुए भाग निकला, उसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चालक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान पैदा हुई स्थिति से तेज रफ्तार गाड़ी पर शक करना लाजिमी था।

अस्पताल लाने से पहले हो चुकी थी मौत
फायरिंग के बाद घायल कार चालक को तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएमएचएस के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नजीर चौधरी ने बताया कि युवक को छाती में गोली लगी थी। उसे जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।  

सुरक्षाबलों ने कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस घटना को अंजाम दियाः पीडीपी

कश्मीर घाटी में राजनीतिक दलों ने बडगाम जिले में हुए हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में मेहराजुद्दीन की मौत की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने उन परिस्थितियों की जांच की मांग की है जिसमें यह हादसा हुआ।

पीडीपी ने ट्वीट कर घटना की जांच की मांग करते हुए इसे हत्या बताया है और कहा कि इन परिस्थितियों में लोकतंत्र कैसे संचालित हो सकता है। बडगाम में सुरक्षाबलों ने कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए हुए कहा कि यह हादसा जिन परिस्थितियों में हुआ उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतक के परिरवार के प्रति मेरी संवेदना है।

यह पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीरः ऐतिहासिक तीर्थस्थल 'नाग देव' के पास मिली गुफा, जानें यहां से क्या है पांडवों का नाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed