{"_id":"64d933f4adce5b01fb0e5686","slug":"car-blown-away-in-flood-samba-news-c-289-1-sjam1009-371-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाले में आई बाढ़ में बह गई कार, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाले में आई बाढ़ में बह गई कार, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। प्रतिदिन पहाड़ों पर बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों के नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार शाम भी जिले के पहाड़ी क्षेत्र धलोट से एक कार तालूर की ओर जा रही थी। जब कार नाले में पहुंची तो पानी के तेज बहाव में वह बह गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर जेसीबी की सहायता से कार को निकाला। इस दौरान कार चालक तेज बहाव को देख कार को छोड़कर सकुशल बाहर निकल गया।
सनद रहे कि इसी मार्ग पर बारिश होने से कई-कई घंटे लोग पानी के कम होने का इंतजार करते हैं। यही नहीं स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आमली पंचायत के नायब सरपंच नरेश शर्मा ने कहा कि इस नाले में हर बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी आती है। इसका कोई वैकल्पिक मार्ग तक नहीं है। बारिश होने पर नाले में बाढ़ के कारण कई बार मरीज काफी परेशान होते हैं। उन्हें उपचार के लिए सांबा ले जाना पड़ता है। लेकिन, बाढ़ के कारण मरीजों को सही समय पर अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है।