फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Captain wrote in the last post heart touching line

शहीद कैप्टन ने आखिरी FB पोस्ट में लिखी दिल की बात

Mon, 22 Feb 2016 11:49 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
Captain wrote in the last post heart touching line

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद होने वाले एक जाट और जेएनयू के डिग्री धारक शहीद कैप्टन पवन कुमार के लिए सिर्फ देश का प्यार ही मायने रखता था।

विज्ञापन


हरियाणा में उनके समुदाय के लोगों द्वारा की जा रही आरक्षण की मांग और जेएनयू परिसर में लगी ‘आजादी’ के नारों से उनका कोई वास्ता नहीं था।

स्पेशल फोर्स के 23 वर्षीय कैप्टन पवन कुमार ने शनिवार को अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘किसी को रिजर्वेशन चाहिए तो किसी को आजादी भाई। हमें कुछ नहीं चाहिए भाई। बस अपनी रजाई।’ जम्मू-कश्मीर के पांपोर में आतंकियों के खिलाफ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए कैप्टन पवन शहीद हो गए।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट से मिलती है उनकी जिंदगी की झलक

Captain wrote in the last post heart touching line

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) से ग्रेजुएट होकर इन्हें सेना में आए सिर्फ तीन साल हुए थे। 10 पैरा स्पेशल फोर्सेज के यह अधिकारी पांपोर में एक पांच मंजिली इमारत में छुपे कम से कम तीन आतंकियों के खिलाफ अभियान में अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

इससे पहले वह आतंकियों के विरुद्ध एक अभियान में घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने दूसरे अभियान में हिस्सा लिया। सेना ने उन्हें ‘प्रेरणादायक नेता’ कह कर सम्मानित किया है।

शहीद कैप्टन पवन कुमार का फेसबुक अकाउंट उनकी जिंदगी के बारे में बताता है। उन्होंने मोटर बाइक और जीप के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी। पिछले साल पोस्ट की उनकी एक तस्वीर में उनका पालतू कुत्ता टायसन उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed