फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Captain Dikshant Thapa of Mech Infantry passed away in Road accident in leh

लेह में बीएमपी की लोडिंग के दौरान हुए हादसे में सेना का कैप्टन शहीद

Mon, 31 Aug 2020 06:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Captain Dikshant Thapa of Mech Infantry passed away in Road accident in leh
भारतीय सेना के ट्रक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लेह में बीएमपी (इंफैंट्री कॉमबैट वेहिकल) की लोडिंग के दौरान हुए हादसे में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। घटना के दौरान मौके पर ही कैप्टन की मौत हो गई। उनकी शिनाख्त कैप्टन दीक्षांत थापा के तौर पर हुई है। वो सेना की मैकानिकल इंफैंट्री के थे। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना द्वारा जब एक ट्रेलर पर बीएमपी को लोड किया जा रहा था तो उस दौरान एक सिविल ट्रक ट्रेलर से आ टकराया। इस जोरदार टक्कर के चलते बीएमपी ट्रेलर में सीधा उनपर आ गिरा और उसके नीचे दबने के कारण कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लेह के कारू-कियारी के करीब घटी जो लेह से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस घटना का एलएसी वाली घटना के साथ कोई लेना-देना नहीं है। यह एक अलग घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed