फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists near Yusmarg

बडगाम में आतंकियों से मुठभेड़: ऊपरी यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, सेना दे रही करारा जवाब

Thu, 03 Sep 2026 08:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बड़गाम
अमर उजाला नेटवर्क, बड़गाम Published by: Akash Dubey Updated Thu, 03 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

यूसमर्ग के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ ने इलाका घेर लिया है। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists near Yusmarg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल यूसमर्ग के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में वीरवार को सुरक्षाबलों और हथियारबंद आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई है। पीर पंजाल पर्वत शृंखला के घने जंगलों में छिपे एक सशस्त्र समूह की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। 

विज्ञापन

घेराबंदी के बाद शुरू हुई फायरिंग
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर बढ़े, वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद पूरे पहाड़ी क्षेत्र में गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी। घने सुरक्षा घेरे के बीच दोनों ओर से रुक-रुक कर भारी गोलीबारी जारी है। हालांकि, भौगोलिक रूप से बेहद दुर्गम और अत्यधिक घना जंगल होने के कारण तात्कालिक रूप से किसी के हताहत होने या मारे गए आतंकियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक का सहारा 
जंगलों और ऊंचे पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर आतंकी भाग न सकें, इसके लिए सेना ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया है। बडगाम पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने पूरे इलाके में हाइटेक सर्विलांस ड्रोन और थर्मल इमेजिंग कैमरों को तैनात किया है। इसके साथ ही, आस-पास के बेस कैंप से अतिरिक्त दल को यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों के लिए रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन

संवेदनशील समय में मुठभेड़ 
मुठभेड़ ऐसे संवेदनशील मोड़ पर हो रही है जब करीब दो दिन पहले ही श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने बडगाम जिला प्रशासन से यूसमर्ग को पर्यटकों के लिए पुनः खोलने की जोरदार मांग की थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही यूसमर्ग के मुख्य हिस्सों में सुरक्षा कारणों से आम पर्यटकों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां लागू थीं। स्थानीय होटल मालिकों, घोड़ा चालकों और गाइडों के आर्थिक संकट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों के बीच इसे बहाल करने पर विमर्श चल रहा था। लेकिन ठीक उसी बीच, सुरक्षा ग्रिड को भेदकर इस जंगली बेल्ट में आतंकियों की सक्रियता दिखने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई हैं। 

इलाके में कड़ा पहरा
आतंकवाद विरोधी इस अभियान के मद्देनजर बडगाम पुलिस ने जिला स्तर पर चौकसी कई गुना बढ़ा दी है। यूसमर्ग, चरार-ए-शरीफ और नजदीकी पाखरपोरा रूट पर जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे जब तक ऑपरेशन पूरी तरह खत्म न हो जाए, तब तक जंगलों और ऊपरी ढलानों की ओर जाने से पूरी तरह परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed