{"_id":"513bb3f311afb8464cc7bc0f6d62b165","slug":"capd-dept-protest-for-ration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए सीएपीडी विभाग के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए सीएपीडी विभाग के बाहर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के लोगों को त्योहारी सीजन में चीनी और अन्य खाद्य सामग्री की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त मिलने वाली चीनी नहीं दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर सेल के नेशनल कनवीनर चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को सीएपीडी विभाग के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कनवीनर ने सीएपीडी विभाग के डायरेक्टर से शिकायत की कि पिछले तीन महीने से संभाग के विभिन्न इलाकों के लोगों को चीनी नहीं मिली है। विभाग की ओर से लोगों को राशन में घटिया क्वालिटी का आटा मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुभाष गुप्ता, सुरिंद्र, अंजू डोगरा, मीतू राजपूत, अनीता, अरुण, राज कुमार, राजेश डोगरा, रवि शर्मा, कनव, अरणव, अनिल, जतिन, विक्की गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन