{"_id":"5dbc86548ebc3e0163090e14","slug":"candidates-engaged-in-recruitment-preparations-samba-news-jmu196344050","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी और सैन्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी और सैन्य कर्मी
Sat, 02 Nov 2019 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। तीन नवंबर से सांबा में आयोजित होने वाली भर्ती रैली की तैयारी में अभ्यर्थी और सेना जोरशोर से लगी हुई है। एक तरफ जहां सैन्य कर्मी हेलीपैड मैदान को तैयार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी सड़क किनारे ही दौड़ लगाकर अपनी स्टेमिना बढ़ा रहा हैं।
तीन जिलों कठुआ, सांबा और जम्मू के युवाओं के लिए सेना की ओर से रविवार से व्यापक स्तर पर भर्ती की जाएगी। हजारों की संख्या में आवेदन पहुंच चुके हैं। उसी के आधार पर सेना की ओर से हेलीपैड मैदान पर तैयारी भी की जा रही है। मैदान के पास सड़क किनारे घेराबंदी की जा रही है, ताकि भीड़ के कारण यातायात प्रभावित न हो। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
दूसरी ओर नौकरी पाने के लिए सीमावर्ती इलाके के युवा जी-जान से जुटे हुए हैं। सांबा जिले के बार्डर इलाके में मैदान नहीं है। इसके चलते भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सड़कों पर ही दौड़ लगा रहे हैं। सेना के रिटायर अधिकारी भी युवाओं को पूरी तरह से प्रशिक्षण दे कर उन्हें भर्ती के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
काफी संख्या में युवक खेतों में भी दौड़ लगा कर पसीना बहा रहे हैं। सुबह तड़के और शाम ढलते ही युवकों की टोलियां सीमावर्ती क्षेत्रों के मार्गों पर दौड़ने लगते हैं। युवक रज्जत, नरेश, कर्ण आदि ने बताया कि उन्हें मैदान की कमी थी, इसके चलते वह मार्ग पर ही दौड़ लगा स्टेमिना बना रहे हैं।