फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Candidates camped in the city

Jammu News: प्रत्याशियों ने शहर में डाला डेरा

Tue, 04 Jun 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Candidates camped in the city
जश्न की दोनों तरफ तैयारी, भाजपा की ओर से 50 किलो लड्डू और ढोल, कांग्रेसी हार-फूल लेकर तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मतगणना से पहले राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने शहर में डेरा डाल लिया है। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जहां सोमवार दोपहर कठुआ पहुंचे वहीं चौधरी लाल सिंह भी अपने निवास पर मौजूद रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने काउंटिंग एजेंटों के साथ बैठक की। वहीं चौधरी लाल सिंह भी अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुखातिब हुए। प्रत्याशियों की शहर में मौजूदगी के बीच राजनीतिक दलों ने भी अपने अपने स्तर पर जश्न की तैयारी की है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 50 किलो के लड्डू का आर्डर तैयार है, तो वहीं बीस ढोल वालों को भी एडवांस में ही तैयार रखा गया है। इसी तरह से हार और फूलों काे लाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई है। कांग्रेस खेमे में भी तैयारियां जारी हैं। हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा के अनुसार उनके कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर पर इन सभी तैयारियों को पूरा किया है। वहीं कार्यकर्ता जीत के जश्न के लिए मिठाईयां, हार और ढोल लेकर साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता रविंद्र शर्मा सीटू ने बताया कि जीत की खुशी में 50 किलो का लड्डू बाटा जाएगा। इसके लिए पंजाब के एक नामी हलवाई को आर्डर दिया गया है। इसके अलावा भी मिठाई मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed