फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Candidates appeared for UPSC preliminary exam in Jammu and Kashmir

UPSC EXAM: जम्मू-कश्मीर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mon, 29 May 2023 12:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 12:19 AM IST
सार

जम्मू शहर के महिला कॉलेज परेड, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर और एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
Candidates appeared for UPSC preliminary exam in Jammu and Kashmir
जम्मू में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा देकर आतंकी युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। इसके लिए जम्मू सहित कश्मीर संभाग में केंद्र बनाए गए थे। पेपर एक के लिए गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 561 अभ्यर्थी शामिल और दूसरे पेपर के लिए सिर्फ 558 अभ्यर्थी रहे।

विज्ञापन


जम्मू शहर के महिला कॉलेज परेड, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर और एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जांच के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ-राजोरी, उधमपुर, रियासी और कठुआ आदि जिलों के दूरदराज इलाकों से उम्मीद्वार परीक्षा देने आए थे। दिनभर परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। जैमर्स व सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी में परीक्षा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो प्रश्न पत्र थे। पेपर एक के लिए गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 561 अभ्यर्थी शामिल और दूसरे पेपर के लिए सिर्फ 558 अभ्यर्थी रहे। वहीं पदम श्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर में पेपर एक के लिए 576 और दूसरे पेपर के लिए 349 अभ्यर्थी शामिल हुए।

एमएएम कॉलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रंजीत जम्वाल ने कहा कि दो-दो सौ के दो प्रश्न पत्र थे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का था। उन्होंने कहा कि पहला पेपर मुश्किल था। अभ्यर्थी निर्मल ने कहा कि उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। परीक्षा अच्छी हुई है।

श्रीनगर के 12 केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा का देश के 78 शहरों में आयोजन किया गया। कश्मीर संभाग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा श्रीनगर के बारह केंद्रों आयोजित की गई। आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी को श्रीनगर केंद्रों के लिए और आदिल फरीद को परीक्षा के संचालन के लिए समन्वयक पर्यवेक्षक का दायित्व दिया था।


 

मंडलायुक्त कश्मीर ने आयोग की परीक्षा आयोजित करने के लिए उक्त परीक्षा केंद्र में 12 निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 4211 थी। पहले पेपर में 2430 और दूसरे में 2408 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed