UPSC EXAM: जम्मू-कश्मीर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जम्मू शहर के महिला कॉलेज परेड, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर और एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। इसके लिए जम्मू सहित कश्मीर संभाग में केंद्र बनाए गए थे। पेपर एक के लिए गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 561 अभ्यर्थी शामिल और दूसरे पेपर के लिए सिर्फ 558 अभ्यर्थी रहे।
जम्मू शहर के महिला कॉलेज परेड, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर और एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जांच के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ-राजोरी, उधमपुर, रियासी और कठुआ आदि जिलों के दूरदराज इलाकों से उम्मीद्वार परीक्षा देने आए थे। दिनभर परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। जैमर्स व सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी में परीक्षा ली गई।
जानकारी के अनुसार दो प्रश्न पत्र थे। पेपर एक के लिए गवर्नमेंट महिला कॉलेज परेड में 561 अभ्यर्थी शामिल और दूसरे पेपर के लिए सिर्फ 558 अभ्यर्थी रहे। वहीं पदम श्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर में पेपर एक के लिए 576 और दूसरे पेपर के लिए 349 अभ्यर्थी शामिल हुए।
एमएएम कॉलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रंजीत जम्वाल ने कहा कि दो-दो सौ के दो प्रश्न पत्र थे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का था। उन्होंने कहा कि पहला पेपर मुश्किल था। अभ्यर्थी निर्मल ने कहा कि उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। परीक्षा अच्छी हुई है।
श्रीनगर के 12 केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा का देश के 78 शहरों में आयोजन किया गया। कश्मीर संभाग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा श्रीनगर के बारह केंद्रों आयोजित की गई। आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी को श्रीनगर केंद्रों के लिए और आदिल फरीद को परीक्षा के संचालन के लिए समन्वयक पर्यवेक्षक का दायित्व दिया था।
मंडलायुक्त कश्मीर ने आयोग की परीक्षा आयोजित करने के लिए उक्त परीक्षा केंद्र में 12 निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 4211 थी। पहले पेपर में 2430 और दूसरे में 2408 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।