फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cancer patient waiting for ambulance died in jammu

एंबुलेंस के इंतजार में कैंसर पीड़ित की मौत, हंगामा

Tue, 12 Aug 2014 03:33 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
cancer patient waiting for ambulance died in jammu

राजोरी के जिला अस्पताल में कैंसर के एक मरीज को एंबुलेंस के लिए चार घंटे तक इंतजार कराया गया। यहां मरीज की जान पर बनी थी और अस्पताल प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

विज्ञापन


इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की पिटाई कर दी और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे के बाद मरीज को पुलिस विभाग की एंबुलेंस में ले जाया गया, इस बीच उसकी जान चली गई।

विज्ञापन

इमरजेंसी छोड़ बाकी सेवाएं ठप

cancer patient waiting for ambulance died in jammu

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पीटे जाने की घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। इमरजेंसी को छोड़कर अस्पताल में बाकी सेवाएं ठप कर दी गई हैं।

बहरोट थन्नामंडी के रहने वाले शमशीर मिर्जा के परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां डॉक्टरों ने कहा कि मरीज कैंसर की आखिरी स्टेज पर है और इनको घर ले जाओ।

तीमारदारों ने कहा कि वे मरीज को जम्मू मेड‌िकल कॉलेज ले जाना चाहते हैं। करीब चार घंटे तक परिवार वाले एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन अस्पताल की ओर से एंबुलेंस नहीं दी गई।

मिर्जा की हालत काफी बिगड़ चुकी थी

cancer patient waiting for ambulance died in jammu

नाराज परिवार वालों ने मेडिकल सुपरिंटेंडट महमूद अहमद के समक्ष विरोध जताया। परिवार वालों ने सुपरिंटेंडेंट के साथ गालीगलौज की और उनकी पिटाई भी कर दी।

गुस्साए परिवार वालों ने सुपरिंटेंडेंट के रूप से निकलने के बाद अस्पताल में रखी फोटोस्टेट मशीन, कंप्यूटर और कुर्सियां तक तोड़ दीं। इसके बाद वे अस्पताल से चले गए। मरीज शमीर मिर्जा पुलिस विभाग से रिटायर हो चुके हैं।

ऐसे में उनके परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया। जिला पुलिस लाइन से उनको एबुंलेंस भी मिल गई, लेकिन तब तक मिर्जा की हालत काफी बिगड़ चुकी थी।

विज्ञापन

डॉक्टर्स ने दिया एक दिन का अल्टीमेटम

cancer patient waiting for ambulance died in jammu

अभी मिर्जा को अस्पताल से एंबुलेंस में शिफ्ट ही किया गया था कि उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के साथ मारपीट की घटना से नाराज अस्पताल के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ हड़ताल पर चले गए।

अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को भी ठप करने की चेतावनी दी गई है।

फिलहाल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा गया है, जबकि अन्य सेवाएं ठप कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed