फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   canals closed due to flood

बाढ़ के बाद से कई नहरें अभी तक बंद, बढ़ी आफत

Mon, 22 Sep 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
canals closed due to flood

तवी और चिनाब दरिया में आई बाढ़ के बाद से ही रणवीर नहर और रावी तवी इरिगेशन नहर बंद पड़ी हुई है। नहर बंद होने से पीएचई विभाग को बोरिया फिल्ट्रेशन प्लांट का दस लाख गैलन पानी की सप्लाई करने का इंटेक जहां बंद पड़ा हुआ है, वहीं किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशानी पेश आ रही है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के बाद नहरों में बाढ़ का पानी आने से गंदगी के ढेर और सिल्ट जमा हो गई। इस वजह से नहरों को बंद करना पड़ा। साफ-सफाई के बाद नहरों को खोलने की तैयारी की गई है। वहीं नहरों में पानी नहीं होने से किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जहां एक ओर धान की फसल पानी नहीं मिलने से खराब हो रही है, वहीं सब्जियों को पानी नहीं मिलने से किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। उधर रावी तवी इरिगेशन नहर के बंद होने की वजह से पीएचई विभाग का एक इंटेक छह सितंबर से ही बंद पड़ा हुआ है। इसके अलावा किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर एचसी जैरथ का कहना है कि बाढ़ की वजह से नहरों में बड़े पैमाने पर सिल्ट और गंदगी एकत्रित हो गई थी। इस वजह से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। नहरों की साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। सफाई होने के बाद नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed