फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Canal water entered farmers' fields, protest

Jammu News: किसानों के खेतों में घुसा नहर का पानी, प्रदर्शन

Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Canal water entered farmers' fields, protest
बिश्नाह के मखनपुर गांव की माइनर नहर में गंदगी के कारण पानी का बहाव बंद होने से नहर ओवरफ्लो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह के मखनपुर गांव की माइनर नहर में गंदगी के कारण पानी का बहाव बंद होने से पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में चला गया। किसानों की धान की फसल, तरबूज की फसल, तथा खेतों में लगाई गई सब्जियों को नुकसान हुआ है।

स्थानीय किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ गांव की मुख्य सड़क को बंद कर प्रदर्शन किया। स्थानीय किसान रशपाल सिंह और स्वर्ण कौर ने बताया कि सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ने से पहले नहर की सफाई नहीं करवाई। नहर में गंदगी होने के कारण गांव मखनपुर में पानी का बहाव बंद हो गया और पानी किसानों के खेतों में और नहर के साथ लगते घरों में घुस गया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बिश्नाह पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed