फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   can make complains on social media about damaged roads

अब सोशल मीडिया पर कीजिए खस्ताहाल सड़कों की शिकायत

Mon, 27 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
can make complains on social media about damaged roads
सोशल मीडिया - फोटो : Demo Photo

सड़कों, पुलों और भवनों की हालत के बारे में सीधे संबंधित मंत्री और आयुक्त सचिव आरएंडबी को सोशल मीडिया के जरिये शिकायत की जा सकती है। लोक निर्माण विभाग में इसके लिए एक निगरानी तंत्र स्थापित किया गया। यह घोषणा लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने सोमवार को है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि लोग अपनी शिकायतें सोशल मीडिया से भी सीधे भेज सकते हैं, व्हाट्सएप के जरिये भी। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि विभाग उनकी शिकायतों पर तत्काल और ठोस कार्रवाई करेगा और समयबद्ध तरीके से निवारण को सुनिश्चित किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


मंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों व इंजीनियरों की सोमवार को बैठक की। इसमें उन्होंने किश्तवाड़ में दुनदी -बुजवां रोड और कश्मीर में श्रीनगर-सुम्बल-बांदीपुरा सड़क की हालत के बारे में व्हाट्सएप पर नागरिकों से प्राप्त दो शिकायतों पर चर्चा की। 13 किलोमीटर लंबी दुनदी-बुजंवा सड़क को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मुख्य अभियंता आरएंडबी विभाग जम्मू को जांच के आदेश दिए। उन्होंने 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा। मंत्री ने जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम से इस सड़क पर तुरंत काम शुरू करने और तीन महीने में परिणाम दिखाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed