फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   campaign for drugs in jammu

जम्मू को उड़ता पंजाब बनने से रोकेगा आबकारी विभाग

Wed, 01 Feb 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Feb 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
campaign for drugs in jammu
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
मंदिरों के शहर को उड़ता पंजाब बनने से रोकने की कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य के आबकारी विभाग ने अधिकारिक तौर पर इसका बीड़ा उठा लिया है। पहले विभाग यह देखेगा कि जम्मू में नशे की जड़ें कैसे, कौन और कहां फैला रहा है। इसके बाद इस पर रोक कैसे लगे, इसके लिए काम किया जाएगा। फिलहाल जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इसके लिए मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग के आयुक्त अंगचुक छेरिंग का कहना है कि जम्मू विश्वविद्यालय में रिसर्च करने वाले स्टूडेंट्स से इस पर शोध कराया जाएगा। इसके लिए फंडिंग विभाग करेगा। किस तरह का नशा बिक रहा है, नशा बिकने का साधन क्या है, किस आयु के लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका कितना असर पड़ रहा है, यह नशा शारीरिक और वित्तीय स्तर पर कितना नुकसान कर रहा है, यह नशा कहां से और कैसे आता है।
विज्ञापन


यह सब तमाम बातें शोध में शामिल होंगी। आयुक्त का कहना है कि इसके लिए विवि प्रशासन से बात की जा रही है। जल्द ही हम इसका शोध कराएंगे। परिणाम सामने आने पर इस पर अंकुश लगाने के लिए एक रणनीति के तहत काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, कालेजों में वर्कशाप

campaign for drugs in jammu
ड्रग्स - फोटो : demo Pic.
नशे के विरोध में जागरूकता लाने के लिए विभाग स्कूल, कालेज और जम्मू विश्वविद्यालय का सहयोग लेगा। एक वर्कशाप आयोजित की जाएगी। इसमें सबको शामिल किया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स के माध्यम से इसके प्रति जागरूकता लाई जा सके। 

जम्मू में चिट्टे का क्रेज
मंदिरों के शहर में युवा वर्ग चिट्टे के मकड़जाल में फंसता जा रहा है। 3 से 4 हजार रुपये में एक-एक नशे की डोज बेची जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से स्कूल, कालेजों, घरों तक युवाओं को इसकी सप्लाई पहुंचाई जा रही है। पिछले दो साल में अधिकारिक तौर पर आधा दर्जन युवाओं की मौत नशे की वजह से हुई है, जबकि हर साल 400 से 500 युवा नशे की लत में जकड़ कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

पंजाब और पीओके से आ रही खेप
जम्मू में नशे की खेप अधिकतर पंजाब और पीओके से आ रही है। पंजाब में जहां बार्डर से तस्करी हो रही है, वहीं रियासत में एलओसी से इसके तार जुड़े हुए हैं। बड़े पैमाने पर इन क्षेत्रों से हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शूगर और चरस आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed