फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   camp,jammu news,rashan card

गंगो चक में 49 लोग सस्ता राशन लेने के हकदार नहीं

विज्ञापन
camp,jammu news,rashan card
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र की गंगो चक पंचायत में सस्ता राशन प्राप्त करने वालों के राशन कार्डों में गड़बड़ी की जांच के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को शिविर लगाया। इसमें सरपंच, लंबरदार, पटवारी, पंचायत सचिव, पंच, राशन डीलर और ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान पाया गया कि पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे 11 राशन कार्ड धारक हैं, जिनको लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि 49 राशन कार्ड ऐसे पाए गए जो सस्ता राशन लेने के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 11 मई को मढ़ में ब्लॉक दिवस पर पहुंचीं जम्मू जिले की नवनियुक्त डीसी अवनी लवासा के समक्ष लोगों ने यह मुद्दा उठाया था। सरपंच लज्जा देवी ने डीसी को बताया था कि उनकी पंचायत में कुछ राशन कार्ड उपभोक्ता ऐसे हैं, जो सस्ता राशन लेने के हकदार नहीं हैं, लेकिन उनके पीएचएच (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड बने हैं और जो सस्ते राशन के हकदार हैं, उनको लाभ नहीं मिल पा रहा। इसके बाद डीसी ने जांच का आश्वासन दिया और टीम का गठन किया गया। इसके तहत शुक्रवार को गंगो चक पंचायत में शिविर लगाया गया। शिविर में तहसील सप्लाई अफसर (टीएसओ) मढ़ रमन शर्मा, टीएसओ भलवाल नजीर मोहम्मद विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
गंगो चक पंचायत में राशन कार्डों की पुष्टि लिए शिविर लगाकर जांच की गई है। अब तहसील स्तर पर इसकी जांच होगी। इसके बाद जिला स्तर पर जांच कर पात्र उपभोक्ता को सस्ते राशन में शामिल कर उनको लाभ पहुंचाया जाएगा। जो इस दायरे में नहीं आते हैं उनके नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन शर्मा, टीएसओ मढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed