{"_id":"5aed98634f1c1b320a8b83f3","slug":"cameraman-of-dipr-dies-in-accident-at-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी J&K के डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ी, पानी में डूबने से सूचना विभाग के कैमरामैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी J&K के डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ी, पानी में डूबने से सूचना विभाग के कैमरामैन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 05 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सूचना विभाग के कैमरामैन की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता जम्मू के नजदीकि इलाके में दौरान करके लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक वाहन अनियंत्रित होकर गंगाल इलाके में एक नहर में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन में करीब छह लोग सवार थे। आनन-फानन में गाड़ी में सवार लोगों को बचाने में जुट गए। इस दौरान कैमरामैन की डूबने से मौत हो चुकी थी। जबकि पांच अन्य लोगों को बचा लिया गया। जिन्हें मामूली रूप से चोटे आई हैं। फिलहाल सभी घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन गंगाल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें से एक की मौत हुई है। मृतक कैमरामैन की पहचान सुरम सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को नहर से निकाल लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पांच अन्य को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने इस घटना को दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के वक्त पार्टी कार्यकर्ताओ ने सभी को बचाने के भरपूर कोशिश की थी। लेकिन दुर्भाग्यवश कैमरामैन सुरम सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुख कि इस घड़ी में मेरी संवेदनाए उनके परिवार के साथ है।