फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cabinet meeting to be held on 28 december may take big decisions

J&K: 28 को होगी राज्य कैबिनेट की बड़ी बैठक, हो सकते हैं कई फैसले

Sat, 24 Dec 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Dec 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting to be held on 28 december may take big decisions
बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी देने के लिए 28 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। फिलहाल, बैठक की अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि अभिभाषण में राज्य सरकार के कार्यों, उपलब्धियों की झलक होगी।

विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख होगा। बैठक में केपीएस कैडर रिव्यू करने समेत कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बजट सत्र के लिए 59 विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय को प्रश्न दिए गए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बताया कि विधायकों की ओर से मिले प्रश्नों को संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही बिल तथा प्रस्तावों का परीक्षण चल रहा है। इसमें कुछ वक्त लग सकता है। सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अब तक 850 प्रश्न संबंधित विभागों को जवाब के लिए भेजे जा चुके हैं। कुछ अन्य प्रश्नों के उर्दू रूपांतरण का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक ने दिया है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

cabinet meeting to be held on 28 december may take big decisions
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद - फोटो : PTI

सूत्रों के अनुसार निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि जब वे पूर्व सरपंच की मौत के बाद उनके घर जा रहे थे तो अनंतनाग पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

योजना विभाग ने सभी विभागों से डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट बोर्ड की दो साल की बैठकों की कार्यवाही रिपोर्ट मांगी है ताकि सभी प्रश्नों का समुचित जवाब दिया जा सके। ज्ञात हो कि विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों से 10 तारांकित तथा 10 अतारांकित सवाल मांगे गए थे। दो बिल तथा चार प्रस्ताव भी देने को कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed