{"_id":"6910e35ece250abffe059839","slug":"by-elections-campaigning-ends-in-budgam-and-nagrota-voting-tomorrow-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: बडगाम में सीएम उमर और नगरोटा में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, दोनों सीटों पर प्रचार थमा... कल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: बडगाम में सीएम उमर और नगरोटा में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, दोनों सीटों पर प्रचार थमा... कल मतदान
Mon, 10 Nov 2025 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:24 AM IST
सार
आज पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर रवाना होंगी। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीट उपचुनाव मंगलवार को होगा। रविवार को प्रचार थम गया। बडगाम में 1,26,025 और नगरोटा में 97,980 पंजीकृत मतदाता हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर रवाना होंगी। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बडगाम में 17 और नगरोटा में 10 उम्मीदनार मैदान में हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 163 लागू कर दी गई है। बीएनएसएस रविवार शाम छह बजे से 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान भीड़ एकत्र करने, समूह में घूमने या सुरक्षा बलों का विरोध करने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने पर न्यूनतम दो साल तक की सजा हो सकती है। निर्वाचन विभाग ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। बडगाम में 17 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। यहां अब 173 केंद्रों में मतदान होगा।
विज्ञापन
नगरोटा में पांच मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं, यहां अब 150 केंद्रों में मतदान होगा। एक साल के अंतराल के बाद दोनों विधानसभा दोबारा से भरने जा रही हैं। बीते साल अक्तूबर में बडगाम विधानसभा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के छोड़ने की वजह से और नगरोटा भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई थी।