फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   by election

Jammu News: बडगाम और नगरोटा में 24 तक चलेगा मतदाता पंजीकरण

विज्ञापन
by election
12 और 13 अप्रैल को दोनों विधानसभा में होगा विशेष शिविरों का आयोजन
विज्ञापन

- गलत पंजीकरण या नाम हटाने से जुड़ी आपत्ति की होगी सुनवाई
उजाला ब्यूरो

जम्मू। बडगाम और नगरोटा में होने वाले उपचुनाव के लिए अब वोट बनाने का क्रम 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने वोट बनाने के लिए तय उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं से आवेदन का आह्वान किया है। इसके लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। चुनाव आयोग 12 और 13 अप्रैल को इन शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों में मतदाता अपनी आपत्ति और दावे भी दर्ज कर सकते हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने दी है। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6 पर आवेदन करना होगा। जबकि नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम दुरुस्ती या फोटो सुधार के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि दो मई तक मतदाता सूची को लेकर लगाई गई आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और पांच मई को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि देश के लोकतांत्रिक परंपरा में हिस्सेदारी निभाएं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहला कदम खुद को मतदाता के तौर पर पंजीकृत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को शामिल करने या उन्हें सूची से हटाने को लेकर जो भी शिकायतें सामने आएंगी। उनका पूरी तरह से निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान पंजीकरण को लेकर किसी भी व्यक्ति के मन में कोई संशय रहता है तो वह इसके खिलाफ डीएम के पास अपील कर सकता है। इसके बाद भी यदि संशय बरकरार रहता है तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दूसरी अपील का प्रावधान रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए तय आयु पूरी करने वाले मतदाताओं से खुद काे पंजीकृत करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed