फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business

तीन दिन बंद रहेंगे किराना दुकाने

विज्ञापन
business
आरएस पुरा। किराना एसोसिएशन की एक बैठक प्रधान ओमप्रकाश चाचू की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें तीन दिन तक किराना की दुकानें बंद रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के चलते 24, 25 व 26 जून को किराना दुकानों को बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखें और लोगों से भी अपील है कि वह तीन दिन दुकानों के बंद होने के चलते जरूरी सामान पहले खरीद लें। बैठक में उपप्रधान चौ. गारू राम, तरसेम गुप्ता, चमन लाल खजूरिया, महासचिव सौरव गुप्ता, सचिव यशपाल चौधरी, संयुक्त सचिव केवल कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने 24 से 26 जून तक बाजार बंद रखने का लिया निर्णय
सांबा। कस्बे की व्यापार मंडल के सदस्यों की रविवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान तजेंद्र सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से दुकानदारों ने निर्णय लिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए 24 से 26 जून तक लिंक मार्ग बाजार व बॉडर्र मार्ग बाजार बंद रखे जाएंगे। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है कि इस दौरान बाजार में छुुट्टी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed