फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business

शाम दस बजे तक दुकानें खुलने पर दुकानदार को मिली राहत

विज्ञापन
business
आरएस पुरा /मीरां साहिब। कई दिन से प्रशासन की ओर से शाम 7 बजे दुकान बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। सोमवार से शाम 10 बजे तक दुकानें बंद किए जाने के प्रशासन के आदेश के बाद कई दुकानदारों को राहत मिली।
विज्ञापन

आरएस पुरा में कपड़े की दुकान चला रहे पुरषोत्तम लाल का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब 10 बजे तक दुकानें खुली रखे जाने के निर्देश के बाद काफी हद तक दुकानदारों को राहत मिली है। ग्राहक भी खरीदारी कर सकेंगे। कस्बे के सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शाम 4 बजे के बाद रेहड़ी लगाने पर परेशानी आ रही थी। अब 10 बजे का समय निर्धारित किए जाने पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। मिठाई की दुकान चला रहे पवन कुमार का कहना है कि 7 माह होने पर प्रशासन के निर्देश के बाद दुकानें पुलिस की ओर से बंद कराई जाती थीं, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। अब शाम 10 बजे तक दुकानें खुले रखे जाने के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सांबा में सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे बाजार
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए दुकानों के खुलने के समय मे पाबंदी लगाई गई थी। अब कोरोना के मामलों में कमी आने से कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने जिले में दुकानों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अब दुकानें सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेंगी। साप्ताहिक कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। रात्र् िकर्फ्यूू रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि मार्केट में खानपान की दुकानों को भी खोलने की अनुमति है। बाजारों में दुकानों के सामने वाहन पार्क करने की भी अनुमति दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने दुकानदारों से कहा कि वह मास्क पहन कर रखें, सामाजिक दूरी की पूरी तरह से पालना करें। कोविड एसओपी की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अब कार्यक्रम में 50 लोग एकत्रित हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed