फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Business news

Jammu News: नवरात्र से ऑटो मोबाइल क्षेत्र में 40% तक उछाल की उम्मीद

विज्ञापन
Business news
- जीएसटी स्लैब में कटौती की घोषणा के बाद कारों की बंपर बुकिंग
विज्ञापन

- ग्राहकों के रुझान को देखते हुए 15 तक बुकिंग बोनेजा ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएसटी स्लैब में कटौती की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर के ऑटो मोबाइल क्षेत्र में 30 से 40 प्रतिशत तक उछाल आने की उम्मीद है। नवरात्र पर खरीद के लिए कारों की बंपर बुकिंग हो रही है। जिन लोगों ने नवरात्र से पहले डिलीवरी लेने की बात कही थी अब वे भी 22 सितंबर के बाद ही कार खरीदने की बात कह रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए कार कंपनियां स्टाॅक इकट्ठा करने में जुट गई हैं। कई कंपनियों ने 15 सितंबर तक बुकिंग बोनेजा ऑफर दिया है।
शहर में ऑटो मोबाइल क्षेत्र से जुड़े जनरल मैनेजर सुमित मल्होत्रा ने बताया कि कारों में जीएसटी स्लैब में कटौती की घोषणा के बाद एडवांस बुकिंग में 25-30 प्रतिशत तक उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर में मासिक औसतन 4,600 छोटे बड़ी कारों की बिक्री होती है। इसमें 53 प्रतिशत की हिस्सेदारी मारुति सुजूकी की है। जम्मू संभाग में औसतन मासिक 2,600 तक कारों की बिक्री होती है जिसमें जम्मू जिले की सबसे अधिक 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रहती है। नवरात्र से लेकर दिवाली व अन्य त्योहारों पर ऑटो मोबाइल क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फेडरेशन आफ ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन जम्मू के चेयरपर्सन संजय अग्रवाल का कहना है कि पहले छोटे वाहनों की जीएसटी स्लैब 28 प्रतिशत तक थी जो अब घटकर 18 प्रतिशत तक आ गई है। लग्जरी वाहनों की स्लैब 45-50 तक थी जो अब फ्लैट 40 प्रतिशत तक आ गई है। पहले 28 प्रतिशत के साथ 17 प्रतिशत का सेस लिया जाता था। इससे छोटी तथा महंगी कारों की बिक्री में तेजी आएगी। शोरूम से अधिकांश गाड़ियां फाइनेंस पर निकलती हैं। इसमें 10 प्रतिशत मार्जिन मनी और 90 प्रतिशत तक फाइनेंस किया जाता है। नई टैक्स स्लैब से मार्जिन मनी में कटौती हो जाएगी, जिसका लाभ सीधा ग्राहक को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्टॉक भरपूर, फिलहाल लेने वाला कोई नहीं
जम्मू। जीएसटी स्लैब में कटौती की घोषणा के बाद प्रदेश के शोरूमों में कारों की बिक्री में अचानक कमी आ गई है। अब ग्राहक 22 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं जिसमें 95 प्रतिशत तक ग्राहक नई स्लैब व्यवस्था में कार लेने की मांग कर रहे हैं। इसमें यह भी कहा जा रहा है कि नवरात्र में अधिक मांग बढ़ जाने पर कारों की उपलब्ध में कमी आ जाएगी। इसके लिए कंपनियां उत्पादन को बढ़ावा दे रही हैं। वर्तमान में बिक्री न होने के कारण शोरूमों में बड़ी संख्या में कारों का अलाट फंस गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed