फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business news

Jammu News: आज से तीन दिन थमेगा सब्जी-फल का कारोबार

विज्ञापन
business news
- जिले की सभी प्रमुख सब्जी मंडियां और ड्राई फ्रूट बाजार रविवार तक रहेंगे बंद
विज्ञापन

- कारोबारियों को मिलेगा परिवार संग समय बिताने का मौका, बाजार में स्टॉक भरपूर

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिले में शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक फल-सब्जी का कारोबार थमा रहेगा। कारोबारी इस दौरान परिवार संग समय बिताएंगे। आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर चिंता सताने लगी है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ने कहा कि व्यापारियों का अधिकांश समय कारोबार में ही गुजरता है। तीन दिनों की बंदी से उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
हालांकि रविवार को शाम के समय मंडी में कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। ड्राई फ्रूट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापारी वर्ग पूरे साल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में जुटा रहता है। ऐसे में यह अवकाश कारोबारियों को मानसिक और पारिवारिक रूप से तरोताजा होने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि बंदी से पहले बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



फल कारोबारी अजीत कुमार का कहना है कि तीन दिन की बंदी के कारण व्यापारियों की चिंता कच्चे माल के नुकसान होने को लेकर बढ़ गई है। सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा नहीं रह सकते। कारोबारी डाली ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में यह अवकाश उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed