{"_id":"68f7f57143dcd89b610e1406","slug":"business-news-jammu-news-c-10-jmu1052-743469-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिवाली ने बढ़ाई बाजारों की चमक, अकेले मारुति ने बेचीं 3,000 से ज्यादा कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिवाली ने बढ़ाई बाजारों की चमक, अकेले मारुति ने बेचीं 3,000 से ज्यादा कारें
विज्ञापन
नोट - खबर से संबंधित कई फोटोज अभिषेक बडू और निखिल मेहता ने ट्रैक पर डाले हैं
- एसयूवी और कॉम्पैक्ट कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, दोपहिया बिक्री में भी तेजी
- मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपहारों की दुकानों पर दिनभर रही ग्राहकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस बार दिवाली ने जम्मू के बाजारों में नई रौनक भर दी है। दो साल की सुस्ती के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई-उपहारों के बाजारों में भी दिनभर भीड़ रही। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही सुबह से देर शाम तक लगातार बनी रही।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (फाड़ा) जम्मू के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने बताया कि इस साल दिवाली सीजन ने ऑटोमोबाइल बाजार में नई ऊर्जा पैदा की है। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई। स्थिर आर्थिक स्थिति, नए मॉडल और त्योहार के खास ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने में कारगर रहे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की इस दिवाली कुल 3060 कारें बिकीं। इसके अलावा बाकी कंपनियों की कारों की भी अच्छी बिक्री हुई। एसयूवी और कॉम्पैक्ट कारों की मांग सबसे ज्यादा रही। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ, खासकर ग्रामीण इलाकों में। फाइनेंस विकल्प और आसान लोन योजनाओं ने ग्राहकों के लिए खरीदारी आसान बना दी है। डीलरों के मुताबिक शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से शाम तक बनी रही। कई शोरूमों में दिवाली के दिन तक गाड़ियों की डिलीवरी जारी रही।
-- -- -
सराफा बाजार में भी हुई जमकर खरीदारी
स्वर्णकार संघ जम्मू के अध्यक्ष आशुतोष कपूर ने बताया कि दिवाली पर पूरे संभाग में करीब 50 से 60 किलो सोने की बिक्री हुई। इस बार भारी आभूषणों की जगह हल्के डिजाइन, सिक्के और गिन्नी ज्यादा बिके। कपूर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई। इसलिए ज्यादातर ग्राहक आभूषण को निवेश के तौर पर खरीद रहे थे। दिवाली के मौके पर अकेले जम्मू शहर में करीब 200 किलो चांदी की बिक्री हुई। इस बार लोगों ने चांदी के लक्ष्मी-गणेश के अलावा चांदी की ईंट भी खूब खरीदी। इसके अलावा चांदी की मछली और चांदी की ईंट भी खूब बिकी।
विज्ञापन
-- -- -- --
इलेक्ट्रॉनिक्स और उपहार बाजार में भी रौनक
दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक रही। कई दुकानों ने फेस्टिव ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठाकर ग्राहकों को आकर्षित किया। कर्ण मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले वाले कारोबारी सुरेश शर्मा ने बताया कि जीएसटी की वजह से ऑफ सीजन में एसी की भी बिक्री हुई। उपहार और मिठाई की दुकानों में भी दिनभर भीड़ लगी रही। गोल मार्केट, अप्सरा रोड, नई बस्ती और छन्नी हिम्मत जैसे इलाकों में ग्राहकों के साथ ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। खास तौर पर चॉकलेट, ड्राई फ्रूट पैक और मेटल के उपहार सबसे ज्यादा बिके।