फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus washed away in flood

बस के साथ ही बह गया दूल्हे का पूरा परिवार

Fri, 05 Sep 2014 06:41 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
bus washed away in flood

राजोरी के नौशेरा में 65 बारातियों से भरी एक बस नाले में बह गई। इसमें सवार करीब 60 लोगों के नहीं बचने की आशंका है। बस में सवार तीन लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई, जिन्होंने बस बहने से पहले छलांग लगा दी। शाम सात बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर कनारा गांव से ड्राइवर लवली शर्मा सहित तीन शव बरामद हुए। बाकी के लोग और बस का कोई अता पता नहीं। पुलिस, सेना और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर हैं। बारिश जारी रहने से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। बस में दूल्हा, उसकी बहन, भाई और माता भी सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौशेरा के पाटा क्षेत्र से लाम के लिए एक बस नंबर जेके 02 एके 9075 बारातियों को लेकर वीरवार सुबह 9 बजे निकली। राजपुरा कलीमा के पास बस एक नाले से गुजरने लगी। बीच पुल गाड़ी फंसी तो तेज बहाव के चलते ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं कर सका और वह पलटकर नाले में गिर गई। करीब 30 फुट गहरे नाले में गिरकर बस लापता हो गई। सिर्फ तीन युवकों ने बस के पलटने से पहले छलांग लगा दी और पानी में तैरते हुए बाहर आ गए।
विज्ञापन

अपनी गाड़ी छोड़ बस में सवार हुआ था दूल्हा

bus washed away in flood

बस के बहते ही सूचना स्थानीय लोगों तक पहुंची और फिर प्रशासन के पास। सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तेज बहाव और खराब मौसम के चलते बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। करीब 12 बजे राजोरी के डीसी जतिंदर सिंह, एसएसपी मुब्बसर लतीफी सहित कई अधिकारी टनास्थल पर पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के चलते लौट आए। देर शाम तक सेना तथा पुलिस मौके पर डटी रही।

दूल्हे सुखविंदर सिंह पुत्र भगत सिंह को मौत ही खींचकर बस में ले गई। वह आल्टो कार में सवार था। रास्ते में जगह जगह पानी होने के चलते गाड़ी का चलना संभव नहीं हो रहा था, इसलिए वह भी बस में बैठ गया। घटना के बाद सारा दिन पाटा का क्षेत्र कटा रहा। नाले के ऊपर बने पुल पर देर रात तक तेज बहाव के सात पानी बह रहा था। इसकी वजह से कोई वाहन इसके आर पार नहीं हो सका। सारे दिन आवाजाही बंद रही।

राजोरी ने 60 वर्ष बाद देखी इतनी बारिश

bus washed away in flood

बारिश का कहर वीरवार को भी बरपा। पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने पूरे जिले में तबाही मचा कर रख दी है। नदी नालों के उफान पर आ जाने से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में कच्चे मकान गिरने की खबर है। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि कई लोगों को सुरिक्षत बाहर निकाल लिया गया है। राजोरी, पुंछ, जम्मू मार्ग पर जगह जगह पस्सियां गिरने से दिनभर यातायात वाधित रहा। वीरवार को हुई बारिश से शहर की बेला कालोनी और नाबन कालोनी में करीब 150 घरों में पानी घुस गया।

बुद्धल इलाके में 4 पक्के मकान गिर गए, जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों में पड़ा सामान टूट गया। जिले के थन्नामंडी, बुद्धल, दरहाल, मांजाकोट में करीब 300 कच्चे मकान गिरने, दो दर्जन आटा मक्की पीसने वाल कराट के बह जाने की भी खबर है। वीरवार को ही दोपहर करीब 1 बजे शहर के खांडली पुल के नीचे 17 लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने बचा लिया और सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया। मौसम विभाग की मानें तो राजोरी जिले में 60 वर्ष के बाद इतनी बारिश हुई है। 72 घंटे में राजोरी जिले में करीब 500 एमएम बारिश हुई। जून, जुलाई और अगस्त तीनों माह को मिलाकर भी इतनी बारिश नहीं हुई है।

नारिया के पास एक दुघर्टनाग्रस्त ट्रक भी पानी में बह गया। ट्रंक नदी के बीचों बीच पहुंच गया, जिसका लगभग 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूब चुका था। देर शाम तक ट्रंक दिखाई दे रहा था, जो एक बड़े पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। वहीं वीरवार को बाढ़ में फंसे कई लोगों को सेना ने बचाया। जिले के थन्नामंडी के बहरोट क्षेत्र में इफतयार चौधरी 45 वर्षीय व्यक्ति नदी में फंस गया। जिसे सेना की रोमियो फोर्स के जवानों ने बचा लिया। वहीं द्राबा क्षेत्र में जहांगीर अहमद और जुल्फीकार अहमद भी नाले में फंस गए, जिन्हें सेना के जवानों ने बचा लिया। सेना की ओर से बारिश की वजह से बेघर हुए लोगों और बारिश की वजह से प्रभावित लोगों को खाना भी पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed