फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus union strike from jammu to kathua revoked the transport strike

जम्मू-कठुआ बस यूनियन की हड़ताल स्थगित, कल से चलेगी बसें, लोगों की परेशानियों को देखते हुए हुआ फैसला

Sat, 19 Oct 2019 06:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 19 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
bus union strike from jammu to kathua revoked the transport strike
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू- कठुआ मार्ग पर रविवार से बसें दुबारा चलना शुरू हो जाएंगी। छह दिनों से सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे जम्मू- कठुआ बस यूनियन ने दीवाली तक हड़ताल को स्थगित किया है। शनिवार को ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया। त्योहारी सीजन में हड़ताल के स्थगित होने से आम लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। 25 से दीवाली की छुट्टियां भी हो रही है। इस फैसले से लोगों को त्योहारी सीजन में आवाजाही में आसानी होगी। 
विज्ञापन


शनिवार को ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर और जम्मू- कठुआ बस यूनियन के बीच हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने पर सहमती बनी। बैठक में कहा कि त्योहारी सीजन में बसों की हड़ताल रहने से आम  लोगों को परेशानी होगी। मांगे नहीं मानने पर एसोसिएशन से प्रशासन और सरकार को त्योहारी सीजन के दुबारा चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


सरोर टोल प्लाजा, एन वाहन पंजीकरण नियम और नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने 17 अक्तूबर को राज्य व्यापी हड़ताल की थी। हालांकि प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद एसोसिएशन के हड़ताल को स्थगित किया था, लेकिन जम्मू-कठुआ बस यूनियन ने अपनी हड़ताल पर जारी रखी थी। जम्मू - कठुआ मार्ग पर जम्मू से तीन सौ के करीब बसें चलती हैं, जिनमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें नहीं चलने लोग हुई परेशान 
शनिवार को जम्मू-कठुआ मार्ग पर बसें नहीं चलने से आम लोग परेशान हुए। सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ छह दिनों से बस चालक हड़ताल पर है। रविवार की छुट्टी होने पर शनिवार बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही है। बसों की हड़ताल रहने से कठुआ, सांबा, विजयपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। यात्रियों को पठानकोट, जलंधर, दिल्ली, हिमाचल जाने वाली बसों में सफर करना पड़ा। निजी बसों की हड़ताल होने के बावजूद जेकेएसआरसीटी ने कठुआ के लिए कोई विशेष बस नहीं चलाई। बाहरी राज्य में जाने वाली बस कठुआ, सांबा, विजयपुर के तक जाने वाले यात्रियों को कम बिठाते है। बसों की कमी होने से लोगों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed