{"_id":"3331f12d8e72c3bcc1ce6b573a8a95c4","slug":"bus-fare-can-be-reduced-by-12-to-15-per-cent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फीसदी तक कम हो जाएगा बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीसदी तक कम हो जाएगा बसों का किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फिर कम हुए हैं। पिछले चार साल में पांच बार पेट्रोल के दाम कम होने पर तय हो गया है कि यात्री एवं अन्य तरह के किराए में कटौती होगी। इसे लेकर आज परिवहन विभाग की अंतिम बैठक होगी।
विज्ञापन
इसमें आटो रिक्शा, मिनी बस, सभी रूट की बस एसोसिएशन, टैंकर यूनियन, रेलवे एवं अन्य टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन आदि के नुमाइंदों के साथ बैठक होगी। बैठक में तकनीकी सलाहकार भी हिस्सा लेंगे। किराया कम करने को लेकर यह अंतिम बैठक होगी।
विज्ञापन
इसी में किराया कम करने की सहमति बनने के आसार हैं। जो भी प्रस्ताव बनेगा, वो राज्य परिवहन प्राधिकरण के पास जाएगा। अगले एक हफ्ते तक किराया कम करने को लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर (आरटीओ) अश्विनी खजूरिया ने बताया कि किराया कम होना तय है। अब यह कितना कम होना है, इसका निर्णय विभाग के उच्च अधिकारी लेंगे। आज ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी एसोसिएशन, तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेकर बैठक होगी।
परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव, परिवहन आयुक्त, परिवहन आरटीओ और एआरटीओ हिस्सा लेंगे। बैठक में ट्रांसपोर्टरों की राय लेकर किराया कम करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो बैठक में 12 से 15 फीसदी तक किराया कम हो सकता है। अगले एक हफ्ते तक किराया कम करने को लेकर घोषणा हो सकती है।