फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus carrying amarnath pilgrims met an accident several injured

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं को ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन हुए घायल

Fri, 06 Jul 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
bus carrying amarnath pilgrims met an accident several injured
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जारी बस कंगन में पलटी, तीन घायल - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। इस दौरान तीन यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गए। श्रीनगर-लेह हाईवे पर यह हादसा हुआ। सभी घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
बस संख्या जेके 14सी-2397 बालटाल कैंप से अमरनाथ यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रही थी। यह हादसा गांदरबल जिले के गनीवन क्षेत्र में उस समय हुआ जब बस बेकाबू होकर सड़क से फिसल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। तीनों यात्रियों की हालत अब स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
भूस्खलन के चलते दो दिन से स्थगित थी यात्रा
बीते दो दिनों से भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को पहलगाम मार्ग से यात्रा फिर से शुरू की गई थी। उधर तीसरे दिन भी बालटाल मार्ग से श्रधालुओं को यात्रा करने से रोका गया है। भारी बारिश और कई जगह पर भूस्खलन के चलते यात्रा के दोनों मार्गों पर चट्टानों के गिरने से मार्ग बाधित है जिसके चलते बुधवार को यात्रा बाधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed