फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   building seal

Jammu News: चक अवतारा में अवैध रूप से खड़ी की जा रही व्यावसायिक इमारत सील

विज्ञापन
building seal
- जेडीए ने की कार्रवाई, आरोपी को कई बार जारी किए जा चुके नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए बिश्नाह के चक अवतारा इलाके में वीरवार को एक निर्माणाधीन अवैध व्यावसायिक इमारत को सील कर दिया है। प्राधिकरण के अनुसार चक अवतारा के रोमेश लाल बिना किसी वैध अनुमति के व्यावसायिक निर्माण कार्य कर रहा था। प्रवर्तन दल की रिपोर्ट के बाद यह पाया गया कि उक्त निर्माण कार्य जम्मू मास्टर प्लान 2032 का उल्लंघन है। दस्तावेज के अनुसार जेडीए ने रोमेश लाल को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए थे। जनवरी और मार्च 2026 के बीच नोटिस दिए गए। जेडीए अधिकारियों के अनुसार मौके पर जाकर भी काम रोकने की हिदायत दी गई। बावजूद इसके रोमेश लाल ने काम जारी रखा। वीरवार को प्राधिकरण ने परिसर को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि सीलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उक्त संपत्ति पुलिस की कस्टडी में रहेगी। यदि निर्माण कार्य या सील से छेड़छाड़ की गई तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मास्टर प्लान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed