{"_id":"64ddd6cc92ccb6a47a00c753","slug":"budha-amarnath-yatra-2023-first-batch-of-devotees-of-bhole-baba-to-leave-with-bhoomi-pujan-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था रवाना, प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था रवाना, प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 18 Aug 2023 07:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:03 AM IST
सार
10 दिवसीय यात्रा से पहले पूरे पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भूमि पूजन कल पारंपरिक तरीके से किया गया और आज सवेरे तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया।
विज्ञापन
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू...
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि पूजन के साथ भोले बाबा के भक्तों का पहला जत्था बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया है। प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को जम्मू से रवाना किया। यात्रा के दौराम सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
#WATCH | J&K: Administration flags of the first batch of pilgrims for Budha Amarnath Yatra from Jammu. pic.twitter.com/G1Z4bCIXNf
— ANI (@ANI) August 18, 2023
विज्ञापन
यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षाबलों ने मार्ग पर पड़ते गुरसाई गांव सहित एक दर्जन गांवों में तलाशी अभियान चलाया है। सप्ताह में यह दूसरा तलाशी अभियान था। बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ बसे गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुंछ जिले में अधिकारियों ने बताया कि 10 दिवसीय यात्रा से पहले पूरे पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
कल यह दल पुंछ की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचेगा। बता दें कि यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
यह यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त होती है। दशनामी अखाड़ा पुंछ का यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के किनारे है। यह नदी पवित्र मानी जाती है और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें स्नान करते हैं।