{"_id":"583867a84f1c1b967413b567","slug":"budget-session-of-j-k-assembly-from-3-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 जनवरी से शुरू होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 जनवरी से शुरू होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : Amar Ujala
रियासती विधानसभा का बजट सत्र तीन जनवरी 2017 से शुरू होगा। पैंतीस से चालीस दिनों के सत्र में रियासती सरकार प्रमुख रूप से बजट पेश करने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कामकाज पर सदन की सहमति हासिल करेगी। जम्मू में विधानसभा का बजट सत्र करीब एक साल के अंतराल के बाद होगा। 2015 में जम्मू में फरवरी माह में आखिरी बार बजट सत्र हुआ था।
सात जनवरी 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद जम्मू में प्रस्तावित सत्र नहीं हो पाया था। विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता के अनुसार तीन जनवरी 2017 से जम्मू विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।
विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार बजट सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में इनमें ओर तेजी आएगी। सत्र के आगाज की तिथि तय कर ली गई है। सत्र एक महीने से ज्यादा का होगा।
विज्ञापन
सरकार को बजट किस दिन पेश करना है, इसका फैसला सरकार की सहमति से आने वाले दिनों में होगा। विधानसभा सचिवालय में बजट सत्र की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी गई है। सत्र सदन की मर्यादा के तहत चले इसके लिए पूरे प्रबंध किए जाएंगे और सत्तापक्ष के अलावा विपक्ष से भी सहयोग की अपेक्षा रहेगी।