फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget session

Jammu News: यह सरकार गैर-गंभीर है...और सदन से वाकआउट कर गए शाम लाल

विज्ञापन
budget session
- कोट भलवाल में कचरा निपटान पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर कहा, ऐसी सरकार का होना सदन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मैनें जो पूछा और उन्होंने जो जवाब दिया... स्मार्ट सिटी परियोजना नियम वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हैं, लेकिन यह डंपिंग साइट स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रही है। सरकार कह रही है कि यह कोई मुद्दा नहीं। यह सरकार गैर-गंभीर है और यह इस सदन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कहते हुए भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने शनिवार को विधानसभा से वाकआउट कर दिया।

शाम लाल ने कोट भलवाल में कचरा निपटान से संबंधित जवाब मांगा था। प्रश्नकाल में जब उनके प्रश्न का सीएम उमर अब्दुल्ला की गैर मौजूदगी में उनकी तरफ से स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने जवाब दिया तो शाम लाल जवाब से असंतुष्ट हुए। उन्होंने अपने जम्मू उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के कोट भलवाल गांव में ठोस कचरे के डंपिंग के बारे में प्रश्न उठाया था। इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाने को कहा था। शाम लाल ने कहा कि कोट भलवाल हमारे वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का स्थल है। इस स्थल को एनएएफईडी (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के माध्यम से कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए विकसित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य जोखिम और अपशिष्ट निपटान प्रबंधन के संबंध में एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए उठाए गए कदमों और इस संबंध में प्राप्त भौतिक या वित्तीय प्रगति सहित दो संबंधित प्रश्नों का नकारात्मक उत्तर दिया। शर्मा ने कहा कि वह अपने प्रश्न के लिए सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed