{"_id":"67c8c42fcab2df7bd4092aa4","slug":"budget-session-jammu-news-c-10-lko1021-559663-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहाई, राज्य का दर्जा बहाली पर नेकां विधायकों ने अपनी सरकार पर बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहाई, राज्य का दर्जा बहाली पर नेकां विधायकों ने अपनी सरकार पर बनाया दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विधायक इरफान हाफिज लोन बोले, राज्य के दर्जे के लिए सुप्रीम कोट का रुख करना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश की विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहाई और राज्य का दर्जा बहाल कराने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ नेकां के विधायक अपनी ही सरकार दबाव बना रहे हैं। विधायक मुख्यमंत्री से लोगों से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के समक्ष उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि छोटे-छोटे मामले के लिए जेलों में बंद किए गए युवाओं की रिहाई हो सके।
उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हब्बाकदल की विधायक शमीम फिरदौस, बागूरा क्रेरी से विधायक इरफान हाफिज लोन ने राज्य का दर्जा बहाली और अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाया। शमीम फिरदौस ने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के तीन हजार युवा देश की विभिन्न जिलों में बंद हैं, जिनकी रिहाई होनी चाहिए। कश्मीर में हिंसा के दौर में इन युवाओं को छोटे से छोटे मामले में संलिप्त होने पर जेल में बंद किया गया, जो आज तक रिहा नहीं हुए। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों पर आरोप लगाया कि कश्मीर में ऐसे भी युवाओं पर मामले दर्ज किए, जो स्कूल में शिक्षकों की कमी से लेकर अन्य समस्याओं के लिए हुए प्रदर्शनों में शामिल थे। विधायक इरफान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए सुप्रीम कोट का रुख करना होगा, ताकि केंद्र सरकार बताए कि आखिर कौन से उचित समय पर जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध हो या कोई और समस्या संवाद से सबका हल निकला है। हमें लद्दाख को फिर से अपने साथ शामिल करना चाहिए। उन्होंने सचिवालय में महात्मा गांधी की फोटो लगाने की मांग की।
-- --
पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र
हमें उससे बात करनी चाहिए
जम्मू। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन एलजी के अभिभषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत नेकां के वरिष्ठ नेता एवं खानयार से विधायक अली मोहम्मद सागर ने की। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से किए गए कार्यों को दोहराया। नए विधायकों को भी सीख दी कि सदन में शोर करने से ज्यादा जमीनी स्तर पर लोगों के काम करें। सागर ने कहा, पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है, लेकिन उससे बात करनी चाहिए। पांच अगस्त, 2019 को भाजपा की ओर से अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। भाजपा पर आरोप लगाया कि यूटी के दौरान नौकरशाही की आड़ में शासन किया।
विज्ञापन
-- --
पाकिस्तान नेशनल कॉन्फ्रेंस
के डीएनए में : सुनील शर्मा
विधानसभा हाॅल से बाहर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि अली मोहम्मद सागर वरिष्ठ विधायक हैं। वह जो बात करते हैं, उन्हें खुद सोचना चाहिए। पाकिस्तान से कब और किस भाषा में बात करनी है, यह भारत सरकार सोचेगी। उन्हें इसकी चिंता और वकालत करने की जरूरत नहीं है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 1947 से पहले बनी और उसी बुनियाद पर बनी है, जिसपर पाकिस्तान बना है। पाकिस्तान नेशनल कॉन्फ्रेंस के डीएनए में है।