{"_id":"5859630e4f1c1b1b64e39f1b","slug":"budget-on-9th-jan-in-j-k-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 9 जनवरी को पेश होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 9 जनवरी को पेश होगा बजट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में हंगामा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत का अगामी बजट 9 जनवरी को पेश होगा। विधानसभा के बजट सत्र का कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार बजट सत्र दो जनवरी से शुरू होगा। अंतिम बैठक चार फरवरी को होगी। बजट सत्र में डबल सिटिंग बैठकें चलेंगी। चार फरवरी तक कुल 20 बैठकें होगीं।
कैलेंडर के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर तीन व चार जनवरी को चर्चा होगी। वार्षिक बजट पेश होने के बाद उस पर चर्चा 10 व 11 जनवरी को होगी।
विभिन्न विभागों के डिमांड ग्रांट पर 12 से 27 जनवरी तक चर्चा होगी। 28 जनवरी को बिल पेश होंगे। 30 जनवरी को सरकारी बिजनेस प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राइवेट मेंबर प्रस्ताव 31 जनवरी व दो फरवरी तथा प्राइवेट मेंबर बिल पर एक व तीन फरवरी को चर्चा होगी। यदि कोई सरकारी बिजनेस शेष रह गया तो चार फरवरी को इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार तक प्रश्न, प्रस्ताव तथा बिल देने का आखिरी दिन था। बुधवार से इनके विषय में परीक्षण किया जाएगा। प्रश्नों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक हजार से ज्यादा प्रश्न सदस्यों की ओर से दिए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद चेयरमैन हाजी अनायत अली तथा संसदीय कार्य मंत्री ए आर वीरी ने बजट की तैयारियों की समीक्षा की और विधानसभा भवन के विभिन्न सेक्शनों का दौरा कर तैयारियों को जाना। उन्होंने सदस्यों तथा मीडिया को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने की अधिकारियों को हिदायत दी। बाद में उन्होंने काउंसिल कांप्लेक्स का भी दौरा किया।