{"_id":"63da7d01db66ae666760d028","slug":"budget-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-37295-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवाओं के रोजगार के लिए नहीं बनाई गई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवाओं के रोजगार के लिए नहीं बनाई गई योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। लाेकसभा में बुधवार को पेश किए गए आम बजट पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें युवाओं को रोजगार के सही साधन उपलब्ध न कराने पर रोष जताया गया है। कई लोगों ने बजट आम लोगों के हित में तो कई ने खिलाफ बताया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव और कोआर्डिनेटर बलदेव राज ने बताया कि बजट में जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार के लिए कारगर योजना नहीं बनाई गई। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा की गई है। मोदी सरकार को चाहिए था कि बेरोजगार युवाओं के लिए निजी सेक्टर और सरकारी सेक्टर में रोजगार की योजनाएं लागू की जाएं। उन्होंने बताया कि बजट में महंगाई को कम करने के लिए कारगर योजना नहीं बनाई गई है। मध्य वर्ग के लोगों को आय की बढ़ोतरी के लिए भी योजना नहीं बनाई।
पार्षद दीपक मनी ने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार का एक सही कदम है। उन्होंने बताया कि आयकर में उपभोक्ताओं को सात लाख रुपये तक की छूट से लोगों को लाभ होगा। कुल मिला कर देश के हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि बजट में हर किसी को समान अधिकार और विकास योजनाओं का बजट है, इससे देश विकास कार्यों में प्रगति मिलेगी।
विज्ञापन
व्यापारी यशपाल सराफ ने आम बजट पर कहा कि बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने देश के हित के लिए बजट पेश किय है। बजट में किसानों के लिए खेताबाड़ी के लिए किसानों के निवेश करने का प्रावधान करने का सही निर्णय है। खेतीबाड़ी क्षेत्र में लाभ मिलेगा और किसानों की आय बढे़गी।
सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पवार ने बताया कि मध्य वर्ग के व्यापारियों के लिए कई कारगर योजना की घोषणा नहीं की गई। जिस पर व्यापारी अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार को आर्थिक विकास के लिए कोई योजना की घोषणा करनी चाहिए, जिस पर छोटे व्यापारी की आय में बढ़ोतरी होती।