फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Budget 2025: A lot of waiting; Now it's time to spend openly, atmosphere of happiness among employees

Budget 2025: बहुत किया इंतजार; अब खुलकर खर्च की बारी, कर्मचारियों में खुशी का माहौल

Sun, 02 Feb 2025 01:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 02 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग, कर्मचारियों और महिलाओं के लिए आयकर छूट और अन्य राहतों की घोषणा, जिससे आर्थिक मजबूती और बाजार में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Budget 2025: A lot of waiting; Now it's time to spend openly, atmosphere of happiness among employees
आम बजट 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय बजट में मध्यम श्रेणी वर्ग सहित कर्मचारियों को 12 लाख रुपये की आय तक कर में छूट दिए जाने की घोषणा से कर्मचारी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे काफी कुछ सहूलियत होगी। स्टाॅकिस्ट का कहना है कि इस व्यवस्था से बाजार को भी फायदा मिलेगा, खरीदारी बढ़ने व बचत किए जाने से देश की अर्थ व्यवस्था और मजबूत होगी।

विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कर में छूट का प्रावधान निश्चित तौर पर खुशी देने वाला है। इससे कर्मचारियों, मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ होगा। आर्थिक तौर पर वह सबल होंगे। इसके साथ ही बाजार को भी मजबूती मिलेगी। सुनील सलारिया, शिक्षक

विज्ञापन

12 लाख रुपये तक की आय में आयकर से छूट दिए जाने का प्रावधान स्वागतयोग्य है। इससे न केवल मध्यम वर्ग बल्कि नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। आर्थिक तौर पर बाजार में लोगों का मूवमेंट बढ़ेगा तो देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। केंद्रीय बजट सभी वर्गों के लिए खुशी लाने वाला बजट है। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी।

महिलाएं अपने पास अधिक रुपये लेकर बाजार में खरीदारी पर खर्च कर सकेंगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही क्रेच की स्थापना, महिला छात्रावास कौशल कार्यक्रम खोलना, ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ खर्च करना, शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ आवंटित करना जैसी योजनाएं भी महिलाओं को लाभान्वित करने वाली हैं। इस व्यवस्था से देश में महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।मोनिशा सिंह, वेलनेस कोच 

जानीपुर चौक में इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वाले पल्लव गुप्ता कहते हैं कि बीते कुछ दिनों से लगातार चीजें महंगी हो रही थीं। मोबाइल फोन और एलसीडी, एलईडी सस्ती होने से ग्राहक बढ़ेंगे। ऑनलाइन मार्केट से लगातार मिल रहे कॉम्पटीशन के कारण बाजार पर विपरीत असर था। अब ऑक्सीजन मिली है।

इलेक्ट्राॅनिक्स सामानों,जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में राहत दी गई है। इस बजट को आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सबको साथ लेकर चलने वाला बहुआयामी लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह सफल होगा। मध्यम वर्ग के व्यापारियों, परिवारों को इससे सर्वाधिक लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed