फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Budgam Police arrested 3 terrorists with one pistol and one slr

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, बडगाम से तीन आतंकी गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 19 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
Budgam Police arrested 3 terrorists with one pistol and one slr
बडगाम से तीन आतंकी गिरफ्तार - फोटो : डेमो फोटो

घाटी में सुरक्षा बलों ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक बडगाम पुलिस को शहर के आस-पास के इलाके में दो से तीन आतंकियों के मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों की धर पकड़ के लिए शहर के तमाम इलाकों में नाका लगा रखा था।

विज्ञापन


इसी क्रम में एक नाका एसओजी बडगाम, 53 आरआर और 43 बीएन सीआरपीएफ द्वारा चौगुरा बडगाम रोड पर लगाया गया था। जहां जांच के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को आते देखा। सुरक्षा बलों ने शक होने पर आतंकियों के वाहन को घेर लिया और मौके से तीन आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद मकबोल मल्ल, गौहर अहमद और आजाद अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी घाटी के स्थानीय आतंकी थे और ये पुलवामा के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, एक एसएलआर और तीन हाथ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed