{"_id":"0893b32cd162ce8d2a471856c86c3e1c","slug":"bsnl-network-resolved-after-8-hours-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MST में गड़बड़ी, 8 घंटे ठप रहे BSNL मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MST में गड़बड़ी, 8 घंटे ठप रहे BSNL मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कुछ क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा ठप होने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने युद्धस्तर पर काम कर देर रात सेवा बहाल कर ली। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार जम्मू एमएसटी में आई तकनीकी गड़बड़ी से जम्मू के कुछ हिस्सों के अलावा उधमपुर और श्रीनगर के बरजाला क्षेत्र में मोबाइल सेवा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि एमएसटी स्विचों में हैंडशेक न हो पाने के कारण मोबाइल सेवा ठप हुई। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद गड़बड़ी को खोज उसे दुरुस्त कर लिया गया। इससे कुल कितने मोबाइल प्रभावित हुए इसका तत्काल पता नहीं चल पाया, लेकिन अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सेवा ठप होने से भारी राजस्व का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार अभी उनकी पहली प्राथमिकता सेवा पूरी तरह से बहाल करना है।
विज्ञापन
उसके बाद प्रभावित हुए मोबाइल कनेक्शन की संख्या का आकलन किया जाएगा। दोपहर लगभग 12 बजे एकाएक शहर की बीएसएनएल मोबाइल सेवा ठप होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद तमाम शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी देखरेख में मरम्मत कार्य चलता रहा। रात लगभग साढ़े आठ बजे सेवा फिर से बहाल हो पाई।
विज्ञापन