{"_id":"5a14e7e899f97cd3ae67fa26f8ae7597","slug":"bsf-soldier-s-body-was-found-on-jammu-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी जा रहे BSF जवान का शव रेलवे स्टेशन पर मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी जा रहे BSF जवान का शव रेलवे स्टेशन पर मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
फ्रंटियर हेडक्वार्टर, बीएसएफ पलौड़ा में तैनात जवान शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के टूरिज्म परिसर में मृत मिला है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो जीआरपी ने मूलरूप से अलमोड़ा, उत्तराखंड निवासी गणेश कुमार (56) को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि गणेश कुमार छुट्टी लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गणेश कुमार बीएसएफ पलौड़ा में तैनात है। बताया जा रहा है कि वह बीएसएफ की वाटर कैरियर यूनिट में तैनात थे। अपने घर जाने के लिए यूनिट से निकले थे। सुबह पौने छह बजे जम्मू रेलवे स्टेशन के टूरिज्म परिसर के बाहर उन्हें लोगों ने अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उनके पास बैग में कपड़े थे। जीआरपी ने उनका आई कार्ड देखा तो उनकी पहचान हुई। तभी उनकी यूनिट के लोगों को सूचित करके अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस के मुताबिक गणेश कुमार छुट्टी लेकर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे।
लेकिन यहां वह अचेत अवस्था में मिले। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में रखवा दिया गया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके मामले में छानबीन भी शुरू कर दी है।