जासूसी कांड: बीएसएफ के नाई के पास हैं महत्वपूर्ण जानकारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और बीएसएफ की महत्वपूर्ण एवं गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध करवाने के मामले में शामिल पाए गए बीएसएफ के एक नाई और शिक्षा विभाग के चपरासी की धर पकड़ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को भी छापामारी जारी है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम राजोरी में डेरा डाल बैठी है और फरार नाई व शिक्षा विभाग के चपरासी की धर पकड़ के अलावा कुछ अन्य लोगों पर भी नजर रखे हुए है।
सूत्रों के अनुसार फरार बीएसएफ नाई के पास बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार नाई बीएसएफ में तैनात था और हमेशा हैड कांस्टेबल अब्दुल रशीद के संपर्क में रहता था।
हेड कांस्टेबल रशीद ने दी थी नाई को गुप्त जानकारियां
आईएसआई व पाक आतंकवादियों के लिए काम कर रहा हेड कांस्टेबल रशीद कुछ जरूरी एवं गुप्त दस्तावेजों को चुरा कर नाई को दिया करता था और नाई उन दस्तावेजों को पकड़े गए शिक्षा कर्मी कफायतुल्ला को सौंपा करता था।
चूंकि नाई बीएसएफ में तैनात था, इसलिए उसपर न तो कोई शक करता था और न ही उसके आने-जाने के समय पर तलाशी ली जाती थी। सूत्रों के अनुसार यदि बीएसएफ नाई हत्थे चड़ जाता है तो उससे जासूसी कांड में शामिल कुछ और लोगों के नामों का भी पता चल सकता है।
वहीं सूत्रों के अनुसार फरार चपरासी से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकरियां मिल सकती हैं। सूत्रों के अनुसार वीरवार को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ स्थानों पर छापेमारी की है।