सीमा पर BSF-पाक रेंजर्स की फ्लैग मीटिंग में उठा सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और पाक रेंजर के अफसरों की शुक्रवार को एक बार फिर बैठक हुई। इस बार कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में बैठक हुई। बीएसएफ की ओर से अगुवाई कमांडेंट भूपेन्द्र सिंह और के गणेश ने की। पाक की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल असमत उल्ला चौधरी अपने साथियों के साथ पहुंचे।
बैठक में बीएसएफ ने फायरिंग को लेकर चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि पाक की तरफ से बिना किसी कारण फायरिंग शुरू कर दी जाती है। बताया गया कि अच्छे माहौल को बनाए रखने के लिए फायरिंग को बंद रखना जरूरी है।
बैठक में बीएसएफ ने सीमा पर निर्माण कार्य के बारे में भी चर्चा की। बताया गया कि फायरिंग में जो नुकसान होता है। उसे समय दर समय ठीक किया जाता है। लेकिन पाक की तरफ से इस बात पर ऐतराज जताया जाता है।
बैठक में सुरंग के बारे में चर्चा
बीएसएफ की ओर से कहा गया कि पाक की तरफ से आईबी के पास शिकारी शिकार खेलने के लिए आते हैं। इससे कोई गड़बड़ी होने का खतरा बना रहता है। बैठक में सुरंग के बारे में चर्चा की गई। इतना ही नहीं, पाक को कहा गया कि पिछली बार भी कमांडर स्तर की बैठक के लिए पाक अधिकारियों को संदेश भेजा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर माहौल को ठीक रखने के लिए बैठकें होना जरूरी है ताकि माहौल को बेहतर बनाया जा सके। बीएसएफ के मुद्दों को सुनने के बाद पाक अधिकारियों की तरफ से आश्वासन दिया गया कि वह भविष्य में इन बातों पर ध्यान रखेंगे।