{"_id":"607581878ebc3e5909627cb8","slug":"bsf-personnel-detained-an-intruder-in-rs-pura-sector-of-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा एक घुसपैठिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा एक घुसपैठिया, पूछताछ जारी
Tue, 13 Apr 2021 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:03 PM IST
सार
बीएसएफ की सतर्कता के चलते पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जवानों ने एक घुसपैठिए को हिरासत में लिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम पर समझौते के बाद से शांति है लेकिन सीमा पार से घुसपैठ की साजिशें रची जा रही हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा घुसपैठिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू संभाग के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने एक घुसपैठिए को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। इससे पहले 16 मार्च को रामगढ़ की सीमा के मल्लु चक पोस्ट के सामने पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा लांघने के बाद ढेर किया गया था। वहीं 20 मार्च को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ द्वारा पकड़ा गया था।
विज्ञापन
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम समझौते के बाद भी पाकिस्तान घुसपैठ के प्रयास करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों को इस तरफ धकेलने के लिए सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता का स्तर टोह रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसियों की यही रणनीति रही है। कई बार किसी मानसिक रोगी को इस तरफ भेज दिया जाता है, बीएसएफ की प्रतिक्रिया का पता किया जाता है। घुसपैठ के लिए नए हथकंडे की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी को काटकर घुसपैठ बेहद मुश्किल है। इसी वजह से पाकिस्तान सुरंगों से घुसपैठ की कोशिशें करता रहा है। सुरंग से घुसपैठ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर रडार और थर्मल इमेजर लगाने की योजना है। इसकी शुरुआत अखनूर और आरएस पुरा से की जाएगी, जिसके बाद सांबा सेक्टर व सटे इलाके में भी अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मस्जिद की आड़ में साजिश: इस वजह से आतंकी लेते हैं धर्मस्थलों का सहारा, आईजी ने कही ये बात
ये भी पढ़ें- कश्मीर: बदहाली के आंसू रो रहा यह प्राचीन मंदिर, खंडहर बयां करते हैं बर्बरता और उपेक्षा की दास्तां