फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF jawans killed an intruder on the international border

Jammu & Kashmir: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, घुसपैठिया मार गिराया

Sat, 05 Apr 2025 08:41 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

जम्मू सीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिए को तब मार गिराया, जब वह सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
BSF jawans killed an intruder on the international border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। शुक्रवार देर रात को संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद बीएसएफ की तरफ से कार्रवाई की गई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता के यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ के सतर्क जवानों ने चार और पांच अप्रैल की दरमियानी रात को एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। एक घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। खतरे को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


कठुआ के बिलावर में फिर दिखे आतंकी, दोनों तरफ से गोलीबारी
बिलावर के धनु परोल से सटे इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई। इलाके में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबल को मौके पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, परोंटे माता मंदिर के पास जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार यह वही इलाका है जहां दो दिन पहले तीन संदिग्धों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर खाना मांगा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी कर रखी है। आतंकियों की आवाजाही के संभावित रूट पर सेना, एसओजी, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। यह इलाका उज्ज दरिया से पहाड़ों को जाने वाले रूट पर है। ऐसे में सुरक्षाबल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed