फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf is capable to answer terrorists said sandhu

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगी बीएसएफ: पीएस संधू

Tue, 12 Aug 2014 08:39 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
bsf is capable to answer terrorists said sandhu

कश्मीर घाटी में आए दिन घुसपैठ के दौरान आतंकियों के मारे जाने से आतंकी खेमे में बौखलाहट देखने को मिल रही है। नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की नापाक हरकतों को देख नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


किसी भी आतंकी गतिविधियों का जवाब देने के लिए बीएसएफ के जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। यह कहना है कश्मीर में बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल पीएस संधू का।

डेढ़ दर्जन आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल

bsf is capable to answer terrorists said sandhu

जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर घाटी में भी पिछले कई हफ्तों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है और इसकी आड़ में आतंकी घुसपैठ कर कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने का प्रयास जारी रखे हुए हैं।

पिछले करीब तीन हफ्तों की बात करें तो कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर और टंगधार में आतंकियों ने घुसपैठ के प्रयास किए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन घुसपैठों के दौरान करीब डेढ़ दर्जन आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल होने में सफल हुए हैं और करीब 7 आतंकी नियंत्रण रेखा पर चल रहे आपरेशन के दौरान मारे भी गए हैं, जिसके कारण आतंकी खेमे में बौखलाहट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडरों की मौत से बौखलाए आतंकी

bsf is capable to answer terrorists said sandhu

कश्मीर में बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल पीएस संधू के अनुसार, आतंकी खेमे में बौखलाहट का मुख्य कारण है घाटी में आतंकी कमांडरों का लगातार मारा जाना और नए आतंकियों का घाटी में घुसपैठ में कम संख्या में दाखिल हो पाना।

इसके कारण पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा अब कश्मीर घाटी में मौजूद आतंकियों को सुरक्षाबलों पर हमले कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं जिसका नतीजा है कि आए दिन कश्मीर में आतंकी हमले देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed