{"_id":"58a2a6d44f1c1b4f54d8540b","slug":"bsf-found-tunel-in-samba-sector-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ को मिली संदिग्ध सुरंग, पाक कनेक्शन की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ को मिली संदिग्ध सुरंग, पाक कनेक्शन की जांच जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध खुफिया सुरंग मिली
- फोटो : Demo Photo
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के जवानों नें सांबा से सटे रामगढ़ सेक्टर में एक खुफिया सुरंग का पता लगाया है।
विज्ञापन
J&K: BSF detects a tunnel at International Border in Ramgarh Sector of Samba
— ANI (@ANI_news) February 14, 2017
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ सेक्टर में मिली इस सुरंग के मिलने के बाद से बीएसएफ के अधिकारी इसके पाक कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रामगढ़ सेक्टर की ये सुरंग आतंकियों की पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की जाती होगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि सांबा का रामगढ़ सेक्टर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का निकटवर्ती इलाका है जहां से कई बार पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें की जाती रही हैं जिसे सीमा पर मुस्तैद जवानों द्वारा कई बार नाकाम किया जा चुका है।
विज्ञापन