फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF firing after suspicious movement at Fatwal Post near Baba Chamliayal in Ramgarh

सीमा पर संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने की फायरिंग

Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
BSF firing after suspicious movement at Fatwal Post near Baba Chamliayal in Ramgarh
सेना का जवान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी)पर सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में रविवार की रात संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने फायरिंग की। इसके बाद पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि सीमा पर लांचिंग पैड पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

विज्ञापन


रामगढ़ सेक्टर में बाबा चमलियाल के पास आईबी पर फेंसिंग के करीब रात लगभग आठ बजे बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। इस पर फटवाल पोस्ट से रोशनी फेंकने वाला गोला दागने के साथ ही दो-तीन राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान ने भी दो-तीन राउंड फायरिंग की। संदिग्ध हलचल के बाद पूरी आईबी पर बीएसएफ जवानों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी सांबा सेक्टर से घुसपैठ की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में बने लांचिंग पैड पर एक दल को कुछ दिनों से सीमा के निकट देखे जाने के  इनपुट मिले हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार इस दल में 4-5 आतंकी शामिल हैं और यह पाकिस्तान के शकरगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र के साथ ही पाकिस्तान के सुकमल लांचिग पैड पर गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती गांव बोविया, कटोय पोस्ट और मंगुचक क्षेत्र की आतंकियों ने रैकी भी कर रखी है। बोविया के तरनाह नाले से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है। मंगुचक के निकट बहने बाला बबर नाला भी आतंकियों का पुराना मार्ग रहा है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के सुकमल लांचिंग पैड से इन नालों से आसानी से घुसपैठ कराई जा सकती है। इसके लिए आतंकियों की घुसपैठ के पुराने रूट पर नजर है।


गणतंत्र दिवस पर वारदात की साजिश
गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आतंकियों ने साजिश रची है। इनमें सैन्य प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इसी के मद्देनजर जैश के आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए लांचिंग पैड पर तैयार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed