फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BSF deployed, will now have peace in Kashmir: RIJIJU

बीएसएफ तैनात, अब होगी कश्मीर में शांति : रिजिजू

Wed, 24 Aug 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/कानपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
BSF deployed, will now have peace in Kashmir: RIJIJU
क‌िरण र‌िज‌िजू - फोटो : File Photo
कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जम्मू कश्मीर के आंतरिक हिस्सों में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) को तैनाती दी गई है। अब स्थिति सामान्य होगी। पत्थरबाजों का हौसला पस्त होगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निर्धारित समय मंगलवार दोपहर के 1:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे, फिर सड़क मार्ग से कानपुर देहात रवाना हो गए। किरण रिजिजू ने जम्मू कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कुछ नहीं बोला। सिर्फ इतना कहा कि जम्मू कश्मीर की शांति जल्द बहाल होगी। लोग अमन-चैन से रहेंगे।
विज्ञापन


कुछ अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे लेकिन कामयाब नहीं हो सके। देश विरोधी गतिविधि में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होगी। देरशाम गृह राज्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस बयान पर भी टिप्पणी नहीं की, जिसमें महबूबा ने कहा था कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ रखा है। कार्यक्रम में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed