फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsc nursing exam in jammu-kashmir

बीएससी नर्सिंग : 13076 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
bsc nursing exam in jammu-kashmir
जम्मू। जेके बोर्ड की तरफ से रविवार को जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा ऑफलाइन मोड से ली गई। जम्मू शहर में 3982 में से 3620 अभ्यर्थियों ने छह केंद्रों में परीक्षा दी। वहीं कश्मीर संभाग में 10122 में से 9456 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। कश्मीर के अलग-अलग स्थानों में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 90.57 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में मौजूद रहे। डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि बोर्ड द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का परीक्षा केंद्रों में पालन किया गया है। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए 100 अभ्यर्थियों की जगह सिर्फ 50 को बैठाया गया। समय पर प्रश्न पत्र भी मुहैया कराए गए। पुलिस विभाग और परीक्षा केंद्रों की सभी टीमों ने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

पेपर अच्छा हुआ है, सीट मिलने की उम्मीद है
एमएम पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आई सोनिका राजपूत ने बताया कि पास होने की उम्मीद है। जितने भी प्रश्नों के उत्तर दिए, सभी ठीक हैं। मानवी महाजन ने बताया कि मेहनत रंग लाएगी। भद्रवाह से कॉमर्स कालेज में परीक्षा देने आई कोमल ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई है। सीट मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि डोडा या अन्य दूरदराज के जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनने चाहिएं। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए आने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed