{"_id":"650beac9ee39954ff80b7836","slug":"bsc-nursing-admission-problem-punjab-jammu-and-kashmir-jammu-news-c-10-jam1006-206733-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के सरकारी कॉलेजों से जीएनएम कर चुके छात्रों का पंजीकरण नहीं कर रहा पंजाब, बीएससी नर्सिंग में नहीं मिल रहा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के सरकारी कॉलेजों से जीएनएम कर चुके छात्रों का पंजीकरण नहीं कर रहा पंजाब, बीएससी नर्सिंग में नहीं मिल रहा दाखिला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों से जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) का कोर्स करने के बाद पंजाब में पोस्ट बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए जा रहे विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन छात्रों को पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (पीएनआरसी) मान्यता देने से मना कर पंजीकरण नहीं कर रही है। हर साल जम्मू-कश्मीर से पंजाब में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोस्ट बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के लिए जाते हैं।
पीएनआरसी द्वारा जम्मू-कश्मीर के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से पास हुए उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं। इनमें अधिकतर जम्मू-कश्मीर के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थी हैं। पीएनआरसी का तर्क है कि जम्मू-कश्मीर के सिर्फ उन कॉलेजों से पास विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा जिनके कॉलेज इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) से मान्यता प्राप्त होंगे। इसके लिए पीएनआरसी ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल की वेबसाइट पर जारी जम्मू-कश्मीर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट भी विद्यार्थियों को भेजी है।
आईएनसी ने पीएनआरसी को लिखा पत्र
जेएंडके पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अनुच्छेद 370 के हटने से पहले जम्मू-कश्मीर में आईएनसी अधिनियम के मान्यता नियम जेएंडके पैरा मेडिकल काउंसिल पर लागू नहीं थे, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आईएनसी के सभी नियम लागू हैं। आईएनसी मान्यता देने वाली बॉडी नहीं है। पंजाब में पंजीकरण के लिए मना करने के मामले को आईएनसी के समक्ष रखा गया था, जिसके बाद पीएनआरसी को आईएनसी की ओर से पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों का पंजीकरण करने के लिए कहा है। आईएनसी की ओर से जेएंडके पैरामेडिकल काउंसिल को एक परफार्मा दिया है, जिसे भरकर बच्चों को दिया जा रहा है, ताकि उन्हें पंजाब में दाखिले में दिक्कत न आए।